फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नैनीताल हाईवे पर हुए हादसे में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 09 Sep 2024 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर शनिवार की शाम कार और बाइक में हुई टक्कर के बाद बाइक सवार एक युवक की जान जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बाइक सवार रजत गौतम का शव परिजनों को दे दिया है। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप के शिव शक्ति मंदिर के पास की आवास विकास कॉलोनी निवासी बबीता पत्नी गनपत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका पुत्र रजत गौतम एक दवाई कंपनी में एमआर का काम करता था। वह शनिवार की शाम बाइक से रामपुर से रुद्रपुर आ रहा था। उसके साथ उसका दोस्त मदरेश कुमार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी केशव पुरम थाना आईटीआई काशीपुर भी बैठा था। महिला का आरोप है कि सामने से आ रहे एक कार चालक ने उसके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण उसके पुत्र की मृत्यु हो गई और मदरेश घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि कार सवार रामपुर निवासी दंपती भी चोटिल हो गए थे। जो घटना के बाद रामपुर चले गए थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रजत कुमार गौतम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर रुद्रपुर चले गए । हादसे को अंजाम देने वाली कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें