शाहबाद। नबालिग से छेड़खानी में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की है। इस छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक के भाई तथा साथी ने उनके बेटे के साथ मारपीट भी की है। इस प्रकरण में एसपी से शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर शाहबाद पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तुषार, वंश और कैलाश के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।