फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाबालिग के अपहरण में छह के विरुद्ध मुकदमा

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय भतीजी का बहला-फुसलाकर अपहरण हो गया है। भतीजी किसी काम से घर से बाहर गई थी, जहां से गांव के दिनेश मौर्य ने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजदों में बेलखेड़ा गांव निवासी दिनेश मौर्य, अमित मौर्य, प्रवेश मौर्य, छेदालाल मौर्य तथा बरेली जिले के बहादुरपुर निवासी हरजीत सिंह व भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस नाबालिग की तलाश में लग गई है। उसे बरामद करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें