फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे किनारे खेत में पलटी कार, महिला समेत तीन लोग घायल

Wed, 18 Feb 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित एक कार हाईवे किनारे खेत में पलट गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक ई-रिक्शा चालक भी सड़क हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

एक कार रामपुर से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। घायलों के अनुसार कार में पिथौरागढ़ जिले के ग्राम भरकटिया निवासी नवीन सिंह, गाजियाबाद निवासी अमर सिंह मुंजियाल, एक महिला सवार थी। आरोप है कि नैनीताल हाईवे स्थित भोट थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास चालक अचानक फोन देखने लगा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में जाकर पलट गई। इस बीच चालक कार छोड़कर भाग गया।
लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। महिला को उसके एक रिश्तेदार द्वारा निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। अन्य दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी ई रिक्शा चालक मेहंदी हसन को एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है। फिलहाल किसी भी मामले में घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने घटनाओं के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें