फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। काशीपुर से आ रही कार सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में चौखंडी पुलिस चौकी के पास खंती में पलट गई, जिससे कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। कार चालक प्रत्यांशु चौहान निवासी काशीपुर ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब 11.30 बजे दढ़ियाल के माजा फार्म स्थित राणा प्रताप सिंह के यहां उनके बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम चौखंडी पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से बचाने के प्रयास में उनकी स्कॉर्पियो कार खंती में पलट गई, जिससे वह और उनके साथी अंशुमन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको पलटी हुई कार से सुरक्षित निकाला गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें