फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा में ट्रक की टक्कर से कार चालक घायल

Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मोहनपुरा में एक आर्टिगा कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें आर्टिगा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की चपेट में एक ई-रिक्शा भी आ गया, जिसके यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

दलपतपुर निवासी फरमान अली (30) रविवार को मुरादाबाद के डूंगरपुर से रिश्तेदारों को स्वार छोड़कर लौट रहे थे। मोहनपुरा में उनकी आर्टिगा कार एक गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और फरमान अली कार में फंस गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी दौरान पास से गुजर रहा एक ई-रिक्शा भी कार की चपेट में आकर पलट गया था। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें