फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, गुरुग्राम के पांच पर्यटक घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। शिकारपुर बॉर्डर के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार हरियाण के गुरुग्राम निवासी दो पुरुष और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग गया। चौकी प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पर्यटक गुरुग्राम के बताए गए है। दुर्घटना जिस ट्रैक्टर से हुए है वह अलीगंज के किसी व्यक्ति का बताया गया है, जबकि कार सवार घायलों की जानकारी नहीं मिल सकी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें