फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से नहीं मिल पा रहा नहरों को पानी

Wed, 27 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सूखी कोसी नदी
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड ने फिलहाल यूपी की नहरों को पानी देने से इनकार कर दिया है। इसका कारण उत्तराखंड के प्रमुख जलाशयों में जलस्तर काफी नीचे चला गया है।
उत्तराखंड के बोर जलाशय में 230.5 मीटर, हरीपुरा जलाशय में 223.8 मीटर जलस्तर बचा है। तुमड़िया जलाशय का भी ऐसा ही हाल है। इन जलाशयों के जलस्तर का स्टाक 246 मीटर होने के बाद ही यूपी की नहरों को पानी मिल पाएगा। अकेले रामपुर जिले में 93 नहरें सूखी हैं, जबकि 25 नहरों के जरिये टेल तक पानी अप्रैल में पहुंचना था। वहीं, उत्तराखंड के सिंचाई विभाग के सचिव ने पानी बंद करने से इंकार कर दिया है।
बात रामपुर की करें तो 347981 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती हो रही है।

362 सरकारी नलकूपों के साथ 93 नहरों से सिंचाई होती है। इन नहरों के लिए उत्तराखंड के बौर जलाशय, हरिपुरा और तुमडिय़ा जलाशय से पानी छोड़ा जाता है। इस समय धान, गन्ना, मैंथा, हरा चारा की फसलों को पानी की जरूरत है।  सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखंड शासन से नहरों में पानी छोड़ने की पेशकश की पर उत्तराखंड से यह कहते हुए इनकार कर दिया गया कि जलाशयों में पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर का ब्योरा भी साथ ही भेज दिया। पानी न मिलने से उत्पादन प्रभावित होगा इसलिए अधिशासी अभियंता सिंचाई की ओर से उत्तराखंड सरकार को पुन: चिट्ठी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें