- जैन मार्केट, शाहाबाद और पटवाई में दुकानों पर छापे, मोबाइल वैन से 17 पदार्थों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में जैन मार्केट, शाहाबाद, पटवाई और रायपुर में छापे मारे गए, जहां से मूंगफली, साबूदाना, सेंधा नमक, छुहारा, बादाम, किशमिश, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और रामदाना लड्डू के 14 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। धमौरा में मोबाइल वैन प्रयोगशाला ने 35 विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को जागरूक किया, जिसमें 17 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इनमें से तीन मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
दुकानों पर छापे, मिलावट पर होगी सख्त कार्रवाई
जैन मार्केट, ज्वालानगर में अतीक की दुकान से मूंगफली दाना और साबूदाना, अजय कुमार की दुकान से सेंधा नमक और छुहारा के नमूने लिए गए। अलीनगर जनूबी में मरगूब की दुकान से बादाम और किशमिश, शाहाबाद में पंकज, विनय, बालकिशन और हिमांशु गुप्ता की दुकानों से सेंधा नमक, किशमिश और साबूदाना, पटवाई में सोमपाल की दुकान से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, और रायपुर में महावीर सिंह और मुकेश की दुकानों से रामदाना लड्डू और साबूदाना के नमूने संग्रहित किए गए।
मोबाइल वैन से धमौरा में 17 खाद्य पदार्थों की मुफ्त जांच में तीन असुरक्षित पाए गए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामचंद्र यादव, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।