फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की एक सीट से सरकार बनने-बिगड़ने वाली नहीं: सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रामपुर की एक सीट से सरकार बनने या बिगड़ने वाली नहीं है लेकिन, इसलिए जरूरी है कि भय-आतंक का महौल समाप्त कर विकास का माहौल बने। लोग भय मुक्त माहौल में रहकर अपना कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए खन्ना ने कहा कि सत्ता के साथ रहने से विकास का पहिया तेजी से घूमता है। एक सीट सरकार बनाने या बिगाड़ने वाली नहीं है लेकिन, इससे यहां के लोग भय और आतंक के माहौल को समाप्त कर सकते हैं। विकास का मौहाल बनेगा तो लोग बिना भय के कारोबार कर सकेंगे। सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव आगे बढ़ने के लिए सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कोई निजी एजेंडा नहीं है, वो सिर्फ विकास, खुशहाली और हर आदमी की आमदनी बढ़ाने के एजेंडे के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि रोता कौन है, जो गुनाह करता है। लेकिन, अब ये रोना काम नहीं आएगा। रामपुर की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी, जिन्होंने गुनाह पर गुनाह किए। प्रदेश में हजारों होमगार्ड की सेवा समाप्त किए जाने पर कहा कि यह सिर्फ भ्रामक प्रचार है, ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा। देश में आर्थिक मंदी पर कहा कि आर्थिक मंदी नहीं बल्कि आर्थिक सुस्ती है और ऐसी स्थिति समय-समय पर होती रहती है। रामपुर में उद्योग समाप्त होने और रोजगार के सवाल पर कहा कि रामपुर भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है और पूरे प्रदेश को एक नजर से देखते हैं। सभी क्षेत्रों में समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उद्योंगों के लिए जिले वार एक जिला एक उत्पाद योजना इसी के तहत शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें