फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर स्वार विधानसभा सीट पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने अब्दुल्ला आजम के चुनाव लड़ने पर छह साल की रोक लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सक्सेना ने पत्र में कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन 16 दिसंबर 2019 को रद कर दिया था। इस आधार पर विधानसभा सचिवालय ने भी स्वार विधानसभा सीट को 16 दिसंबर 2019 से रिक्त घोषित कर दिया है। तब भी से विधानसभा की यह सीट खाली चल रही है। उन्होंने इस सीट पर उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि स्वार विधानसभा की सीट लगभग नौ माह से रिक्त चल रही है। जिस कारण स्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि अब्दुल्ला आजम (अपनी उम्र छुपा कर विधानसभा का चुनाव लड़ने का मामला) को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 (1) के तहत चुनाव लड़ने पर छह साल की रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें