रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कीड़ा परिषद की ओर से कैरम प्रतियोगिता कराई गई। जिसका उद्घाटन प्राचार्य डा. अतुल शर्मा ने स्ट्राइकर मारकर किया। अमरीन, अरीबा, रोहित, जीनत, तारा राजपूत, वरीना, मेघा बिष्ट, फरीन, फरीन खान, कशिश, अंजलि, बुशरा, खुशबू, आशु हबीबा व नेहा ने कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर बुशरा, दूसरे स्थान पर अंजलि और तीसरे स्थान पर कशिश रहीं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ.नगेंद्र पाल ने सभी छात्राओं व स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान क्रीड़ा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।