फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: व्यापारी की बेटी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के कारगिल शहीद बलजीत सिंह के गांव नवाबगंज में बुधवार की रात करीब 12 बजे खटखटाने पर गेट खोलने पहुंची किराना व्यापारी ललित कुमार मित्तल की 17 वर्षीय बेटी प्रियांशी मित्तल को हमलावर ने गोली मार दी। आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली छात्रा की जांघ में लगी। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में जुट गई। उत्तराखंड सीमा से सटे गांव नवाबगंज निवासी ललित कुमार मित्तल किराना व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रियांशी उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के कस्बा महतोष स्थित देशबंधु इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है।
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। मौसम खराब होने की वजह से गांव में बिजली भी नहीं थी। उनकी मझली बेटी प्रियांशी बाथरूम जाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे आई तभी किसी ने उनका नाम लेकर आवाज लगाई। उनकी बेटी गेट खोलती इससे पहले ही गेट की जाली से हमलावर ने गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी भाग निकला।
छात्रा की चीख और फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो छात्रा लहूलुहान पड़ी थी। कुछ देर में ही तमाम ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान भागवती देवी किराना व्यापारी के पर पहुंच गईं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से छात्रा को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

किराना व्यापारी ने बताया कि गांव में उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान ले लिए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
-

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बृहस्पतिवार की दोपहर नवाबगंज गांव पहुंची। टीम ने व्यापारी के परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने किराना व्यापारी के घर के आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें