फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की बूथों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं में भरा हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलक खानम। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के बूथों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भी भर दिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारी मेहनत के साथ काम करें,ताकि पार्टी को चुनाव में जीत हासिल कर सके।
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के शादी नगर हजीरामें गांव चलो अभियान के तहत बसपा की सेक्टर व बूथ कमेटी की समीक्षा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कहा कि आज प्रदेश में मायावती के आदेशानुसार गांव चलो अभियान के तहत प्रत्येक गांव और सेक्टर पर जाकर बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है। कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ईमानदारी के साथ सेक्टर और बूथ कमेटी का गठन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कमेटी के पदाधिकारियों को अपने प्रत्याशी को जिताने की अहम भूमिका होती है। कहा कि बहुजन समाज पार्टी का संगठन बहुत मजबूत है। समीक्षा बैठक में मुरादाबाद मंडल के मुख्य मंडल कोऑर्डीनेटर डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। मुरादाबाद मंडल के कोऑर्डिनेटर जाफर मलिक ने कहा कि आज मुस्लिम समाज बहुजन समाज पार्टी के साथ बहुत तेजी से जुड़ रहा है। क्योंकि बसपा में ही मुस्लिम समाज का हित है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सागर ने सभी का स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर सरजू भास्कर, राजकुमार सागर, महेंद्र सिंह सागर, दिनेश गौतम, राजेश सैनी हबीबुर्रहमान,प्रमोद निरंकारी, सरोज राम सागर, शैंकी सागर समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें