फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम के अधिवक्ता ने साक्ष्य पेश करने के लिए फिर मांगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण देने के आरोप में शहजादनगर थाने में दर्ज मुकदमे की बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए फिर समय मांगा। कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार करते हुए इस मामले की सुनवाई के लिए 04 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण देने के आरोप में थाना शहजादनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस वक्त वो सपा-बसपा गठबंधन के रामपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी थे। पुलिस ने इस मुकदमे की विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आजम खां इस मुकदमे पर जमानत पर चल रहे हैं। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय से मांग की। कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए 04 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें