फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनाव दम-खम से लड़ेगी बसपा: शम्सुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। बहुजन समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शम्सुद्दीन राईन ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में दमदार प्रत्याशी उतारे जाएंगे और दमदार तरीके से चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से मेहनत शुरु करदें।
विज्ञापन

रविवार को बीएस गार्डन में बसपा के कैडर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सबको शिक्षा सबको सम्मान गांव चलो अभियान के तहत यह कैडर कैंप का आयोजित किया गया है। बोले केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकारें हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने के काम करती हैं। रोजगार के बजाए मुसलमानों में खौफ पैदा किया जा रहा है। उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा और कहा कि उसके शासन काल में दंगे कराए गए। कार्यकर्ताओं को कहा कि वह गांव-गांव जाकर बसपा की नीतियों से जनता को अवगत कराने का कार्य तेज करदें। उन्होंने कहा कि साजिद पाशा के पार्टी में आने से स्वार-टांडा में पार्टी मजबूत होगी।
कैंप में मंडल जोन इंचार्ज रणविजय सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर, जिला उपाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद निरंकारी, जोन इंचार्ज दिनेश कुमार गौतम,जोन इंचार्ज राजकुमार, जिला सचिव जगेश शरण उर्फ मोनू, अनवर अली और रिजवान अली आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कैंप का शुभारंभ बाबा साहब अम्बेडकर और काशीराम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुआ। साजिद पाशा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का मालाएं पहना कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें