फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक बूथ, पांच यूथ पर अमल करने से बनेगी बसपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश जाटव ने कार्यकर्ताओं से एक बूथ, पांच यूथ पर अमल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यालय पर हुई बैठक में कहा कि बहन मायावती ने अपने कार्यकाल में अनेक स्कूल, मेडिकल कॉलेज, जिले, तहसीलें और ब्लॉक स्थापित किए लेकिन कभी किसी ने उपद्रव नहीं किया। उनका उद्देश्य पार्टी की अनुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2026 में होने वाले जिला पंचायत, बीडीसी और ग्राम प्रधान चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को विजयी बनाएं ताकि 2027 में मायावती को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पांचवीं बार बैठाया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष सतपाल सागर, सेक्टर महासचिव खुर्शीद मौलाना, यूनुस अली, जावेद सलमानी, उस्मान सलमानी, जाकिर मलिक, गुड्डू मलिक, हाजी रिजवान, हाजी तस्लीम, इनायत सलमानी, जयप्रकाश, सूरजपाल, चंद्रसेन, इकबाल भाई, मुनाजिर अली, जावेद भाई, तस्लीम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें