रामपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसमें जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को 20 जोन में बांटकर बूथ कमेटियों का कार्य करने पर चर्चा की गई।
सिविल लाइंस स्थित बाबा दीप सिंह नगर में मंडल कोऑर्डिनेटर हरिद्वार लाल सागर ने कहा कि इस वक्त बूथ कमेटियों का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। कहा कि जिले को 20 जोन में बांटकर बूथ कमेटियों का कार्य किया जाए। कहा कि एक विधानसभा को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में जिम्मेदार पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए। जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ने कहा कि जैसा मंडल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उनके आदेश का पालन किया जाएगा। बूथ कमेटियों का रोस्टर बनाकर काम शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि आने वाला समय बसपा का है और 2027 में पांचवीं बार पार्टी की सरकार बनेगी। कहा कि ओछी मानसिकता के लोग संविधान में संशोधन की बात करते हैं, जो कि गलत है। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजेश प्रकाश सैनी, जिला महासचिव रमेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष इसरार अली, अमित रामपुरी, शाकिर रजा, शेर सिंह सागर, हबीबुर रहमान, राकेश सागर, हरनंदन सागर, सोनू सागर, शैंकी सागर, दिनेश जाटव, डॉ. गुड्डू अली, हिमालय सागर मौजूद रहे।
-