फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रोका बसपा का जुलूस, नोकझोंक

Fri, 15 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे बसपाइयों के जुलूस को रोक दिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं के हाथों से झंडे छीन लिए। पुलिस और बसपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बसपा नगर विधानसभा प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैंप कार्यालय से जुलूस की शक्ल में जा रहे थे।
विज्ञापन



पुलिस ने जुलूस को रोक दिया। कार्यकर्ताओं के हाथों से झंडे छीनकर फेंक दिए। कई वाहनों के टायर की हवा निकाल दी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। डा. तनवीर अहमद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कई कार्यकर्ताओं को पीटा और बदसलूकी की।


बाद में जुलूस किला गेट, जच्चा-बच्चा केंद्र, सर्राफा बाजार, जामा मस्दि, चाकू बाजार, बाजार नसरुल्ला खां और शाहबाद गेट होता हुआ आदर्श कालोनी स्थित रामलीला मैदान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें