फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: देवर पर दुष्कर्म का आरोप, पति पर हमले की भी शिकायत

Mon, 15 Jun 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी देवर ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने फोन पर अपने पति को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पति के घर लौटने पर जब उसने आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला का पति घायल हो गया। वहीं, अजीमनगर थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें