फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गोवंश पशु ने बुजुर्ग लोकतंत्र सैनानी को पटका, मौत

Tue, 10 Sep 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया निवासी एंव लोकतंत्र सैनानी नत्थू सिंह उर्फ खन्ना सिंह (101) को गोवंश पशु ने पटक दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकतंत्र सैनानी नत्थू सिंह उर्फ खन्ना सिंह के छोटे बेटे हर्षवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह को करीब आठ बजे चाय पीने के बाद उनके पिता घर से कुछ दूरी पर बने शौचालय में शौच करने जा रहे थे। इस बीच ढकिया में घूम रहे छुट्टा गोवंश पशु ने उन्हें आकर पटक दिया। हादसे को देखकर परिवार के लोग दौड़े और उन्हें तुरंत ढकिया के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार चल रहा था कि सोमवार करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई। अचानक कि मौत के बाद से परिवार के लोग सदमे में आ गए। उनके छोटे बेटे हर्षवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार मंगलवार को दिन में किया जाएगा। ज्ञात रहे कि लोकतंत्र सेनानी नत्थू सिंह उर्फ खन्ना सिंह 101 साल के थे और वह क्षेत्र में लोकतंत्र सेनानी भी थे। मृतक लोक तंत्र सैनानी के परिजनो ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।


ढकिया क्षेत्र में अब तक छुट्टा पशु ने तीन को उतारा मौत के घाट
छुट्टा गोवंश पशु ने लोकतंत्र सेनानी को पटक कर जान से मार दिया। इससे पहले भी ढकिया क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी ज्वाली सिंह (55) अपने खेत से वापस आ रहे थे। उस दौरन छुट्टा सांड ने किसान ज्वाली सिंह को पटक-पटक कर मार दिया था। दूसरी ओर पूर्व में ही ढकिया क्षेत्र के गांव नादरगंज गांव के वर्तमान प्रधान जय सिंह के पिता नोनिराम (60) अपने खेत में खड़ी फसल बाजरे की रखवाली कर रहे थे। उस दौरान खेत में छुट्टा सांड घुस आया था। सांड के घुसने पर किसान ने सांड को निकालना चाहा। उसी दौरान सांड किसान पर हमलावर हो गया। खेत में ही रखवाली कर रहे किसान को पटक पटक कर मार दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें