फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेत में मिली हड्डी की होगी डीएनए जांच, आरोपी ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद क्षेत्र के करेथी का मझरा गांव में पति समेत ससुराल के सभी लोगों ने नव विवाहिता को मारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इतना ही नहीं ससुराल के लोगों साक्ष्य भी मिटाने की कोशिश की। इस प्रकरण के आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस खेत से मिली हड्डी की डीएनए जांच कराएगी। मृतका का ढाई माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था।रविवार को संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहौली निवासी एक व्यक्ति ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उसने अपनी 21 वर्षीय बेटी की शादी शाहबाद के करेथी का मझरा निवासी संजीव से 10 जनवरी 2024 को की थी। दोनों का प्रेम विवाह था। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुरा वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित भी कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रविवार सुबह बेटी की ससुराल से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने तुम्हारी बेटी को जलाकर मार डाला है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। ससुराल के लोगों ने मृतक विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी राख और हड्डियां दूर किसी अन्य के खेत में फेंक दी थी। जिसके बाद सभी ससुराल वाले घर से भाग गए थे। सीओ अतुल कुमार पांडेय मौके का मुआयना करने पहुंचे थे। उस दौरान फोरेंसिक टीम ने राख और हड्डियों को कब्जे में लिए था।
सीओ ने बताया कि हड्डियों की डीएनए जांच कराई जाएगी। जिससे यह साबित हो जाए कि नवविवाहिता को ही मारा गया है। ऐसा तो नहीं कि महिला को गायब कर किसी और की हत्या की गई हो। हत्याकांड का आरोपी मृतका का ससुर पुलिस की गिरफ्त में है। घटना के संबंध में आरोपी ससुर से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें