फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अचानक ब्रेक लगाने से कार में पीछे से टकराई बोलेरो, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी हर्षित सिंह मनाली घूमने गए थे। वे बोलेरो से अपने घर वापस जा रहे थे। रविवार देर रात रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र में शंकरपुर गांव के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके चलते उनकी गाड़ी आगे चल रही कार से टकरा गई।
हादसे में हर्षित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार जारी है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें