फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर में रविवार देर शाम 21 वर्षीय विवाहिता सुनीता का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला। मृतका के पिता भूकन सैनी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पति, सास और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के अजीतपुर में रविवार की देर शाम एक जितेंद्र की पत्नी सुनीता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों के अनुसार सुनीता की शादी 24 नवंबर 2025 को अजीतपुर निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सुनीता को परेशान करते थे। उन्होंने ससुरालियों पर मारपीट करने और हत्या के बाद शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। सुनीता के भाई अरविंद का कहना है कि रविवार शाम करीब सात बजे फोन पर बहन की मौत की सूचना मिली। परिजन अजीतपुर पहुंचे तो सुनीता का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार पिता भूकन सैनी की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में पति जितेंद्र, सास सुंदरिया और जेठ सचिन को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें