रामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मदद एक आस समिति और राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्च की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडीएम प्रशासन ने भी रक्तदान किया।
मदद एक आस संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं की हौसला अफजाई के लिए एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता भी पहुंचे और रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व के बारे में भी बताया। शिविर में संगठन के पांच सदस्यों ने रक्तदान किया। इस दौरान प्रतीक शर्मा, सुभम वर्मा, मोहित, विभोर अग्रवाल, ओसामा अयाज, मुस्कान, राहुल यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नलिन सिंह ने बताया कि शिविर में पांच सदस्यों ने रक्तदान किया। इस दौरान आर्यनवीर यादव, सौरभ गोस्वामी, केतन कौशिक, सुनील यादव, आर्यन, राहुल यादव, प्रशांत कुमार मौजूद रहे।