फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना आज

Sun, 31 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात फरवरी को होने वाले ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सोमवार को जिलास्तर पर चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। एआरओ की भी तैनाती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। आयोग ने जिलास्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों को जिले में ब्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह सोमवार को अधिसूचना जारी करेंगे।


इसके साथ ही ब्लाकों में एआरओ की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। इस पर अभी जिला निर्वाचन अधिकारी की मुहर लगनी शेष है। गौरतलब है कि रामपुर के छह ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए कुल 886 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 883 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोटिंग करेंगे। फोटोयुक्त मतदाता सूची को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें