रामपुर। शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉर्डन इंटर कॉलेज ककरौआ में प्रतियोगिताओं में कई ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में आरती प्रथम, स्वाति द्वितीय एवं काजल तृतीय स्थान पर रहीं तथा बालक वर्ग लंबी कूद में कृष्णपाल, दीपक द्वितीय, मोहम्मद शोएब तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान बालिका वर्ग में हुई दो सौ, चार सौ और आठ सौ मीटर की हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में सुनीता और राजवती और ज्वाला सबसे तेज दौड़ी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं कराईं गईं ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य हरिनाथ सिंह ने किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जयसिंह ने बताया कि पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं कराई गईं। उन्होंने बताया कि दो सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में सुनीता प्रथम, गुलशाना द्वितीय, शिवानी तृतीय नंबर पर रहीं। चार सौ मीटर बालिका वर्ग में राजवती प्रथम, दुर्गेश द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में ज्वाला प्रथम, निशा द्वितीय, सुनीता तृतीय और डेढ़ हजार मीटर की दौड़ में ज्वाला प्रथम, राखी द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में सौरभ यादव प्रथम, प्रतीक यादव द्वितीय, आकाश यादव तृतीय, आठ सौ मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, दीपक द्वितीय, अक्षय कुमार तृतीय, डेढ़ हजार मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राहुल प्रथम, विशाल द्वितीय, विवेक व सचिन तृतीय पर रहे।
बालिका वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में राजवती प्रथम, ज्वाला द्वितीय व सुनीता तृतीय स्थान, बालक वर्ग गोला फेंक में कृष्ण पाल प्रथम, सुभाष द्वितीय, मोहम्मद शोएब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकुमार, रवि कुमार, सुभाष कुमार, मोहम्मद सैफ, आदर्श, शिवम कुमार, प्रेमशंकर ने प्रथम स्थान तथा प्रतीक, अभिषेक, अमन, इरफान, अक्षय, विशेष कुमार, सोनू, शानू मसीह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में राजवती, पिरक्षा, राखी, सुनीता, शीतल आजाद, नेहा, सुहानी, रविता ने प्रथम स्थान एवं गीता, सोफिया, वेदश्री आर्या, ज्योति, शीतल, सोफिया एवं शिवानी नेे द्वितीय स्थान प्राप्त किया।