केमरी। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत केमरी स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि केमरी थानाध्यक्ष क्षेत्र के किसान और मजदूरों के कार्य प्राथमिकता के साथ निबटाने का कार्य कर रहे हैं। पंचायत के दौरान संगठन मंत्री मोहम्मद रफीक ने कहा कि केमरी रेलवे स्टेशन पर रामपुर जाने वाली ट्रेन के रुकने का समय 10 मिनट किया जाए। जिससे यात्री कुशलतापूर्वक ट्रेन में बैठ सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के निर्देश पर केमरी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। मामले में बहुत जल्दी केमरी में एक बड़ी किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। वहीं पंचायत के बाद किसानों ने केमरी थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान को सम्मानित किया। पंचायत में वीरेंद्र गंगवार, नरेश गंगवार, हाजी नत्थू,नूर अहमद, दिनेश गंगवार, अनोखे लाल, गोरे, ओमप्रकाश गंगवार, उभन गंगवार, रिजवान अंसारी, शंकर गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।