फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर उप चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक । विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना की जीत पर मिलक में भी जश्न मनाया गया । पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव सक्सेना कड़क ने कहा रामपुर विधानसभा में पहली बार भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है यह जीत रामपुर विधानसभा की ही नहीं बल्कि पूरे जिले की जीत है । यह जीत असत्य पर सत्य की जीत है बुराई पर अच्छाई की जीत है । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने जो संघर्ष रामपुर के लिए किया उसका फल रामपुर वालों ने उनको इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिला कर दिया । रामपुर से आतंक का माहौल हटाकर खुशियों का माहौल बना । भाजपा के चुनावी वादे थे कि रामपुर को उद्योग नगरी बनाना रोजगार और विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा ने चुनाव लड़ा वह सभी मुद्दे अब योगी के नेतृत्व में पूरे होंगे । इस इस अवसर पर प्रेम शंकर पांडे,मनोज पांडे, सुरेश गंगवार, साइयां सक्सेना, नन्हे राम पांडे, अमन गुप्ता, विपिन शर्मा, मनु सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, राजकुमार महेश्वरी,ऋषि पांडे, अवधेश सक्सेना, संजीव सक्सेना,प्रदीप सक्सेना, पुन्नू कश्यप वीरेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र गंगवार, राजेंद्र कुर्मी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें