फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम खां के खिलाफ दर्ज नफरती भाषण के मुकदमे में एडीओ पंचायत की गवाही पूरी 18-37-34

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ नफरती भाषण देने के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान एडीओ पंचायत की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने शहजादनगर थाना क्षेत्र गांव धमोरा में एक जनसभा को संबोधित किया था। आजम खां की भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके आधार पर वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में नफरती भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। आजम खां इस मामले में जमानत पर हैं। बृहस्पतिवार को हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
वहीं दूसरी ओर से आजम खां के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में दर्ज नफरती भाषण देने के मामले में दर्ज मुकदमे में गवाह अनिल चौहान कोर्ट पहुंचे। लेकिन उनसे जिरह नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें