फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा भी जल्द कर सकती है प्रत्याशियों का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा भी शनिवार तक अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। निकाय चुनाव को लेकर जिला स्तर से प्रत्याशियों का नाम का पैनल क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया गया है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की सभी छह के छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद हर निकाय के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल कर लिया गया है। बस अब जारी रहने भर की देर रह गई है।
विज्ञापन

भाजपा की तैयारी जिले में इस बार बेहतर प्रदर्शन करने की है। क्योंकि पिछले निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। इस बार हर निकाय में टिकट के दावेदारों की संख्या भी अधिक है। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने बुधवार की रात स्थानीय नेताओं के साथ मैराथन मीटिंग की थी। इसके बाद प्रत्याशियों का नाम का पैनल क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने जिलाध्यक्ष के साथ इस पैनल पर बृहस्पतिवार को चर्चा की थी। शुक्रवार को पार्टी ने अपने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को लखनऊ बुला लिया था। वहां पर उनके साथ प्रदेश नेतृत्व की बैठक संपन्न हो चुकी है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद प्रत्याशियों का नाम तय कर दिया गया है। अब कभी प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें