फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उपचुनाव में भाजपा की जीत पर दरगाह पर चढ़ाई चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना की जीत पर रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा अल्सपसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित की अली की ओर से अल्पसंख्यक मोर्चा और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने दरगाह खुर्मा शरीफ पर गुलपोशी कर चादर चढ़ाई। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख फैसल मुमताज ने कहा कि सही तरीके से बुजुर्गों की बात मानेंगे तो सब एक कामयाब जिंदगी गुजार सकते हैं।
विज्ञापन

उपचुनाव के प्रचार के दौरान रामपुर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने दरगाह शरीफ खुर्मा पर चादर पोशी और गुलपोशी कर भाजपा प्रत्याशी की जीत की दुआ मांगी थी। दरगाह पर हाजिरी के बाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख फैसल मुमताज के आवास पर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। फैसल मुमताज ने कहा कि विधानसभा पर उपचुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा भारी मतों से जीतेगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने करोड़ों गरीबों के हित में काम किया है। रामपुर के विकास के लिए निकाय चुनाव में जनता को बहुत सोच समझकर निर्णय लेना है। सैयद हाफिज, आफाक शाह, गुलफाम अब्बासी, छोटे साहब, डॉ. यामीन पाशा, इमरान पाशा, राजू खान, मोहम्मद आरिफ, जाहिद प्रधान, मुजम्मिल हुसैन, शहीद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें