फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के संविधान ने शोषितों को दिलाया हक: आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर कानून के जरिए गरीबों, दलितों, शोषितों और पिछड़ों को हक दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी, जिसकी बदौलत हम सभी यहां पर हैं और एक दूसरे के सहयोगी बने हुए हैं।
विज्ञापन

विधायक आकाश सक्सेना ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि यह देश बाबा साहब के असीम योगदान की वजह से ही आज कानून और संविधान पर टिका है। क्योंकि यदि कोई भी किसी पर अत्याचार करने की कोशिश करता है, तो कानून की बेड़ियां उस गरीब को न्याय दिलाने का कार्य करती हैं। जिसकी बदौलत लोगों का भरोसा कानून पर कायम है। ऐसे में सभी को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सभी से जय भीम के नारे भी लगावाए। कार्यक्रम में एसपी सिंह, महेश कुमार सागर, प्रमोद सागर, शांति शरण सागर, सुरेंद्र सिंह सागर, हंसराज पप्पू, बदाम सिंह, पदम सिंह, आनंद प्रकाश वाल्मीकि, रामरतन वाल्मीकि, विल्सन कुमार, हरि सिंह सागर, पंकज कुमार सागर आदि मौजूद रहे। संचालन समर पाल सिंह और मीना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें