फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पांच ने ठोकी ताल

Sun, 03 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष और प्रांतीय प्रतिनिधियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया रविवार को पूर्ण हो गई। जिलाध्यक्ष के लिए पांच कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई है। प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए 11 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया है। 11 में पांच को प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चुनाव प्रभारी की ओर से सभी नामांकन अब प्रदेश स्तर पर बनी कमेटी को सौंपे जाएंगे। प्रदेश स्तर से ही जिलाध्यक्ष और प्रांतीय प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की जाएगी। मक्का मिल कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और प्रांतीय प्रतिनिधि चुनाव के लिए रविवार सुबह करीब दस बजे से प्रक्रिया शुरू की गई।


जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश करने के लिए कार्यकर्ता को पार्टी का कम से कम छह साल से सक्रिय सदस्य होना आवश्यक था। मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि और एक कार्यकर्ता प्रस्तावक के रूप में नामांकन प्रक्रिया में शामिल किए गए। हालांकि इस बिंदु पर प्रदेश के निर्देशों पर कुछ छूट भी दी गई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष के लिए मोहन लाल सैनी, अनिल वशिष्ठ, महासिंह राजपूत, भागीरथ सिंह गंगवार और सुरेश चंद्र गंगवार ने नामांकन दाखिल किया है। प्रांतीय प्रतिनिधि के पांच पदों के लिए हुए 11 नामांकनों में दिलीप कुमार अरोरा, ख्यालीराम लोधी, शिव बहादुर सक्सेना, काशीराम दिवाकर, लालमन, जितेंद्र कुमार, पातीराम, महेंद्र सिंह दिवाकर, दुर्गेश रस्तोगी, रूप बसंत, नीलम गुप्ता के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें