फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा प्रत्याशी लोधी ने पदयात्रा निकालकर मांगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा प्रत्याशी लोकसभा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने शहर में पदयात्रा कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ शहर विधायक आकाश सक्सेना मौजूद रहे। उनका जगह-जगह फूलों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने नवाब गेट स्थित स्टेट बैंक चौराहे से पदयात्रा की शुरुआत की। इसके बाद राजद्वारा होते हुए अनाज मंडी, नई गंज के चौराहे पर उनकी यात्रा पहुंची। बाद में किले के गेट की तरफ से सराफा बाजार घूमते हुए चंपा कुंवरि धर्मशाला और मिस्टनगंज में पद यात्रा का समापन किया। भाजपा प्रत्याशी ने व्यापारियों से आशीर्वाद मांगा और लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को कमल का बटन दबाकर एक बार फिर मौका दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में मोदी सरकार जरूरी है। उन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगे। इस मौके पर संजय पाठक, महेंद्र सक्सेना, अभय गुप्ता, अर्जुन रस्तोगी, अवधेश शर्मा, आशु गुप्ता, शिवा शर्मा, अन्नू सक्सेना, गौरव अग्रवाल, संदीप सोनी, विवेक रुहेला अन्य पदाधिकारी साथ रहे।



-
सभी धर्मों का सम्मान करती है बसपा : जीशान
रामपुर। बसपा से लोकसभा प्रत्याशी जीशान खां ने शनिवार को समर्थकों के साथ कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगे। कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां सभी धर्म और जाति के लोगों का सम्मान है।
विज्ञापन

प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से ऐसा प्रतीत होता है कि भविष्य में हम भारतीयों को इसके घातक परिणाम भुगतने होंगे। जिस तरह से अंग्रेज अपनी दौर-ए-हुकूमत में लोगों को धर्म जाति के नाम पर बैठकर शासन किया करते थे। ठीक वैसे ही भाजपा सभी धर्मों के लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। अब नफरती लोगों के चेहरों से नकाब हटाकर और हाथी वाले खाने पर बटन दबाकर नफरत की दीवार को गिराना है। उन्होंने काशीपुर, शौकत नगर, सिकंद खेड़ा खिदरपुर, लालपुर अड्डा, मोतियापुरा खुशहालपुर, झीलक झंडी धीरज नगर, हमीरपुर चौधरपुर, सरावा, सूरजपुर दलेल सिंह नगर समेत कई गांवों मं भ्रमण कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ हबीब-उर-रहमान, मोमिन खां, हयात तुर्क, विक्की जमाल, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें