फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवरात्र के पांचवें दिन हुई मां स्कंदमाता की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मंदिरों में माता स्कंदमाता का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भक्तों ने घी, लौंग, कपूर, धूप और पुष्प अर्पित कर माता की स्तुति की। महिलाओं ने घरों में उपवास रखकर शाम को माता की आरती पाठ किया। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने घरों पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने श्री नवरात्र व्रत कथा के साथ आरती पाठ किया। श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर मनोकामनाएं मांगी। घरों में पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों व देवी स्थान पर पहुंचे और पूजा की। यहां पर श्रद्धालुओं ने माता को फल अर्पित करने के साथ ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किए। दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गाए और कीर्तन किया गया। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में पांचवें नवरात्र पर श्रद्धालु पहुंचे और पूजन किया।
विज्ञापन


शक्ति दरबार मंदिर में पुजारी पं. विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने पांचवें दिन शनिवार को देव सेना पति की मां आदिशक्ति स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ और शृंगार किया। इसके बाद यज्ञ अनुष्ठान में आहुतियां देकर जगत के कल्याण की कामना की। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने गणेश वंदना, दुर्गा चालीसा, भजन कीर्तन करते हुए महाआरती करते हुए जयकारे लगाए।


दुर्गा सप्तशती का किया पाठ


बिलासपुर, खजुरिया, भोट, केमरी। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने शनिवार को अपने घरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता देवी की पूजा अर्चना की। नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी मंदिर दुर्गा भवानी पंचायती मंदिर, काली माता मंदिर, सिनेमा रोड के दुर्गा मंदिर, मोहल्ला कायस्थान के शिव महादेव मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के श्री सनातन धर्म मंदिर, शिव मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मोहल्ला डैम कॉलोनी स्थित मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी पंडित सरोज मिश्रा ने सुनाया। महंत रविराज स्वरूप भटनागर ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें