फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घोड़ा चोरी प्रकरण की सीओ बिलासपुर ने शुरू की जांच

Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। भोट कस्बा निवासी ग्रामीण के घोड़ा चोरी प्रकरण की सीओ बिलासपुर ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को घोड़ा स्वामी पक्ष के लोग सीओ कार्यालय पहुंचे। यहां सीओ ने उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

भोट कस्बा निवासी जुल्फिकार का घोड़ा 16 अगस्त की रात करीब दस बजे धर्मकांटे के पास से चोरी हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी घोड़े का पता नहीं चलने पर जुल्फिकार ने भोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बाइक सवार दो युवक घोड़े को ले जाते दिखाई दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मनकरा गांव निवासी दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घोड़ा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी। इसके बाद घोड़े को उसके स्वामी के सुपुर्द कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया था।
वहीं, गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक के पिता ने दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे समेत दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गलत तरीके से जेल भेजने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच सीओ बिलासपुर को सौंप दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ बिलासपुर हर्षिता सिंह ने मामले की जांच शुरू की। दोपहर बाद जुल्फिकार पक्ष के लोग उनके कार्यालय पहुंचे, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें