फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर बुधवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे एक बाइक सवार रुद्रपुर की ओर से नगर को आ रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण वह बाइक समेत हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल अपने घर चला गया। घटना की फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने भी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें