फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। धमोरा के निकट खाता चिंतामन गांव के पास मंगलवार रात करीब 7:30 बजे अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार विजयपाल (22) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में गुलफाम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खाता चिंतामन गांव निवासी गुलफाम अपने दोस्त विजयपाल के साथ किसी काम से धमोरा गया था। मंगलवार रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां विजयपाल को मृत घोषित कर दिया गया। गुलफाम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विजयपाल पंजाब में मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव हजीरा निवासी अपने बहनोई की मौत में शामिल होने आया था। वहीं, गुलफाम राजस्थान में वेल्डिंग का काम करता है और करीब 12 दिन पहले ही घर आया था। गुलफाम का दो माह बाद निकाह होना है। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। विजयपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजयपाल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बाइक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें