मसवासी। मानपुर चेक पोस्ट पर सीज कर खड़े ट्रक से युवक की बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मानपुर उत्तरी निवासी राजपाल मसवासी नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारी है। रविवार की सुबह उसका बेटा विनीत (18 वर्ष) काम करने के लिए बाइक से नगर पंचायत कार्यालय जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक मानपुर चौराहा चेक पोस्ट पर सीज कर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार विनीत व उसका छोटा भाई अमित घायल हो गए। राहगीर दोनों घायलों को बाजपुर के एक अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने विनीत को काशीपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि विनीत के छोटे भाई को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।