जौहर विवि में ओपन राज्य आमंत्रण बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का पहला मैच भोजपुर (मुरादाबाद) और पीलीभीत के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भोजपुर की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. मोहम्मद यूनुस ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ी आदर्श खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन करें।
पहला मैच भोजपुर और पीलीभीत के बीच खेला गया। भोजपुर की टीम ने 32-30 और 25-22 से जीत दर्ज की। मैच में रेफरी शाहिद खां और निशांत रहे। टेक्निकल कमेटी में अमित चौधरी, रोबिन सिंह और अमृत सिंह रहे। इस दौरान पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, मोहम्मद अकबर मसूद, दानिश खां, जरीफ खां, मोहम्म तालिब, सैयद बिलाल, कलीम अख्तर, असद सईद खां, रेहान खां, मोहम्मद फहीम, मुख्तार खां, युसूफ अली खां आदि मौजूद रहे।
रविवार को भी लीग कम नॉकआउट मैच होंगे, जबकि सोमवार को फाइनल मुकाबला होगा।