रामपुर के आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते भाकियू अंबावता कार्यकर्ता।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लेने, आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने आदि की मांग की गई। साथ ही 10 जनवरी को गाजीपुर बार्डर पहुंचने की अपील की।
आंबेडकर पार्क में पंचायत के दौरान वारसी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में काम कर रही है। किसान तब तक दिल्ली की सीमा पर डटे रहेंगे जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून वापस नहीं ले लेती है। इस दौरान कामरान शाह खान, मुबारक हसन, शकील खान, जगतार सिंह, हरजिंदर सिंह, हरप्रसाद, मुकेश आदि मौजूद रहे।