फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का मिले मालिकाना हक

Sun, 19 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
स्वार वन क्षेत्र में बसे गांवों को खाली करने की नोटिस के विरोध में रामुपर में अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करते भाकियू (भानू)के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन

भाकियू भानु ने स्वार के पीपली वन क्षेत्र में ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक को लेकर शनिवार को शहर के अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। पीपली वन क्षेत्र में बसे गांवों के निवासियों को उनका हक दिये जाने सहित किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। 

राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में किसान अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। बाद में जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा कि पीपली वन क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक दिलाया जाए।
विज्ञापन


साथ ही राशन वितरण प्रणाली सुधार, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की भी गुहार की। ज्ञापन में कहा है कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बैंक  ऋण देने के नाम पर किसानों का उत्पीडन कर रही हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन भेजने वालों में मुरादाबाद जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह, अजय बाबू गंगवार, भानुप्रताप गंगवार, शांति प्रसाद, श्याम मोहन, खलील, रामवीर, रामभरोसे, यूसुफ, राजाराम, स्वराज सिंह, सतीश चौहान, जोगराज, अबरार अहमद, मुबारक हसन, छोटेलाल, बदन सिंह, महीपाल भी शामिल थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें