रामपुर। रविवार को सीनियर सिटीजन क्लब की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें अलका जैन, रानी गुप्ता, नीता जैन और सोनिया गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उषा मेहंदी रत्ता, नीलम रस्तोगी, रागिनी गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, सुनीता जैन द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। क्लब द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा प्रतियोगिता के विनर को पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार डॉ. डीके जैन, द्वितीय स्थान पर अर्चना अग्रवाल और तृतीय पुरस्कार प्रमोद कुमार अग्रवाल को दिया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव-पार्वती विवाह ,शिव तांडव, अघोरी नाटिका और मां काली की सुन्दर और अद्भुत प्रस्तुति हुई। इस दौरान मोहिनी, सरिता विश्नोई, सुमन डुड़ेजा, रजनी सिंघल आदि ने भजन प्रस्तुत किए। वहीं, सोनिया गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सपना अधिकारी, सोनल अग्रवाल और रानी गुप्ता द्वारा राधा कृष्ण नृत्य की बहुत ही मोहक प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर सोनल अग्रवाल, अलका जैन, नीता जैन, प्रीति गुप्ता, नीतू गुप्ता, सोनिया गुप्ता, रानी गुप्ता, राजधानी सिंगल, गिरीश सिंघल, राजीव गुप्ता, ललित जैन, नीलम रस्तोगी ,हरीश, विष्णु कपूर, नमिता गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, निशि अग्रवाल, चांदनी सेठ, भावना अग्रवाल, बीना गुप्ता, नीना रस्तोगी, अश्विन, मोहिनी, नेहा गुप्ता, रमा रस्तोगी, विभा अग्रवाल, नंदिता गोयल, सरोज आदि लोग मौजूद रहे।