फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन...

Sun, 17 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल झांकियों में सम्मानित बच्चे।
विज्ञापन
मानस सत्संग मंडल की ओर से शनिवार को श्रीराम नवमी पर भजन संध्या और बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों पर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। साथ ही बच्चों ने भी फैंसी ड्रेस, डांस और अन्य प्रतियोगिताओं में जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष नंदा, अनिल वशिष्ठ, धनंजय पाठक व जुगेश अरोरा ने मां सरस्वती व भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद भजन संध्या की शुरुआत बरेली से आईं भजन गायिका पूजा सिंह ने सत्यम शिवम सुंदरम और श्री राम चंद्र कृपालु भज मन भजन से की। इसके बाद उन्होंने मेरा मन दर्पण कहलाए, सुख के सब साथी दुख में न कोई, श्याम तेरी बंसी पुकारे आदि भजन प्रस्तुत किए। 

भजन संध्या रात 11 बजे तक चली। इस दौरान आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे मां सीता, प्रभु श्रीराम, फौजी आदि के रूप में सज कर आए। इसमें विष्णु को पहला, करन को दूसरा और आदित्य को तीसरा स्थान मिला। शोभायात्रा के दौरान शामिल हुईं स्कूलों की झांकियों में रामलीला पब्लिक स्कूल को पहला, सरस्वती शिशु मंदिर फूटा महल को दूसरा और सरस्वती विद्या मंदिर की झांकी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान वीरेंद्र गर्ग, राजीव मांगलिक, महेश जुनेजा, सोनी ताऊ, रामधुन पाल, ओंकार नाथ गुप्ता, अजीत यादव, शैलेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें