फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनें आज तिलक लगाकर करेंगी भाइयों की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भैया दूज से पहले बाजार में रौनक छा गई। बुधवार को लोगों ने नारियल गोला और मिठाई की खरीदारी की। इसमें महिलाओं की भीड़ अधिक रही। बाजार में नारियल गोला 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिका। बृहस्पतिवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली के बाद आए भाई-बहन के प्यार के प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर महिलाओं ने अपने-अपने हिसाब से जरूरत का सामान खरीदा। बहनों ने भाई के घर जाते समय नारियल गोला, मिठाई आदि की खरीदारी की। भाइयों के तिलक पूजन के लिए चांदी का सिक्का, कलावा, फूलमाला खरीदे गए। वहीं भाई ने भी बहन के लिए गिफ्ट, साड़ियां और अन्य सामान पहले से खरीद लिया। इसके चलते बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ की स्थिति बनी रही। आज बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। वहीं भाई भी शगुन के रूप में बहनों को उपहार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें