फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदामा के पास था श्रीकृष्ण नाम का सुंदर धन

Tue, 20 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास की ओर से सुदामा चरित का वर्णन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणि विवाह का वर्णन कर मंगल गीत का आयोजन हुआ। कृष्णा विहार में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ प्रसार समिति की ओर से कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को व्यास तनय कृष्ण सलिल ने रुकमणि विवाह का बखान किया और मंगल गीत भी गाए। सुदामा चरित का वर्णन करते हुए कहा कि सुदामा शब्द का अर्थ है सुंदर धन। सुदामा के पास कृष्ण नाम का सुंदर धन था। सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।


इससे पहले गिरीराज अग्रवाल और आदित्य प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया और मुख्य यजमान के रूप में राममुरारी लाल शर्मा और बीना शर्मा ने व्यास पूजन किया। शिव बहादुर सक्सेना, रामदत्त शर्मा, मुनीश शर्मा, प्रमोद पांडे, डा. राकेश, राजकुमार, अतुल मिश्रा, नरेश शर्मा, सीताराम शर्मा, मित्रेश मिश्रा, कृष्णा गौतम, दिलीप, सरोजनी शर्मा, कल्पना, निशा रतन, सुधा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें