फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाभी जी घर पर हैं फेम सलीम पहुंचे रामपुर, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Sun, 23 Mar 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
समारोह में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते टीवी कलाकार सलीम ज़ैदी उर्फ टिल्लू। - फोटो : स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रामपुर। वेस्टर्न क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में भाभी जी घर पर हैं सीरियल के कलाकार सलीम जैदी रामपुर में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीआरपीएफ डीआईजी सुभाष चंद्र, नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि मामून शाह भी माैजूद रहे।
विज्ञापन

शौकत अली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में टीवी कलाकार सलीम जैदी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहर के उभरते जूनियर खिलाड़ियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया।
वहीं, शहर में पिछले वर्षों में क्रिकेट टूर्नामेंट कराकर क्रिकेट को आगे बढ़ाने वाले टूर्नामेंट आयोजकों ने उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ क्रिकेटर और वेस्टर्न क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सलीम जैदी ने सभी खिलाड़ियों से खुलकर बात की और पुराने दिनों के अपने किस्से भी साझा किए। उन्होंने कहा कि उनका जिस्म भले ही मुंबई में रहता हो, लेकिन जान हमेशा रामपुर में ही बसती है। जब कभी भी रामपुर के खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकता होगी वह उनके लिए उपलब्ध रहने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं की फिल्म भी आगामी महीने में सिनेमा हॉल में आने वाली है, जोकि एक कॉमेडी मूवी होगी।
इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी सुभाष चंद्र ने कहा कि वह भी अपने पुराने दिनों में काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा आजकल गोल्फ में अपने हाथ आजमा रहे हैं, जिसमें सीआरपीएफ की टीम ने अभी ऑल इंडिया गोल्फ टूर्नामेंट भी जीता है।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मामून शाह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर फरहत मियां, फहीम कुरैशी, आकिब खान, सचिन सिंघल, नावेद, रवि चावला, गौरव, समीउल्लाह, पवन यादव, नवीन गुप्ता, अमित ठाकुर, शाहनवाज, मोहसिन, कुलदीप, लकी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें