फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन पर जेल में सिर्फ महिलाएं ही कर सकेंगी मिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कारागार में बंद करीब छह सौ से ज्यादा बंदियों की कलाई पर बहनें राखी बांध सकेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 31 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन यहां भारी संख्या में महिलाओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। रक्षा बंधन के दिन सिर्फ महिलाओं की जेल में इंट्री हो सकेगी।
विज्ञापन

रक्षा बंधनन का त्योहार 31 अगस्त को जेल में मनाया जाएगा। जेल में रक्षा बंधन मनाने को लेकर जेल प्रशासन कीओर से इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जेल में 31 अगस्त को सुबह दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक मिलाई हो सकेगी। इस दिन सिर्फ महिलाओं को ही जेल में बंद उनकेभाइयों से मुलाकात की इजाजत दी जाएगी। जेल प्रशासन की ओर से जेल केभीतर और फिर जेल के गेट केबाहर टैंट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां पर उनके लिए पेयजल कीभी व्यवस्था की जा रहीहहै। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर जेल प्रशासन की ओर तैयारियां की जा रही हैं। रक्षा बंधन के दिन बहनों द्वारा मिठाई लाई जा सकती है। मिठाई को चेक कर बंदियों को दी जाएगी। जेल में मिलने आने वाली बहनों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया कि जेल में रक्षा बंधन को धूमधाम तरीके से मनाया जाएगा। इस दिन करीब एक हजार से ज्यादा महिलाओं के जेल में जुटने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें