रामपुर। बिजली घरों तक कोयला की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन ने भारतीय रेल कोयला ले जानें वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित कर रहा है। जिस कारण रामपुर स्टेशन पर रुकने वाली दो ट्रेनों को तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया है। जिसमें गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) तीन जुलाई से पांच जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) चार जुलाई से छह जुलाई तक निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) तीन जुलाई से पांच जुलाई और गाड़ी संख्या - 14307 ( प्रयाग राज संगम - बरेली ) तीन जुलाई से पांच जुलाई तक निरस्त रहेगी। संवाद